रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ जिले के जिला पंचायत चुनाव के तस्वीर साफ हो गई है, जिला पंचायत की सभी 25 सीटों के नतीजे आने के बाद यह तय हो गया है कि जिला पंचायत में कांग्रेस का ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो गया। हालांकि कांग्रेस के अंदर अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुटीय लड़ाई शुरू हो गई है। हालांकि अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि 17 फरवरी घोषित की गई है और प्रथम सम्मेलन 24 फरवरी निर्धारित की गई है लेकिन इसके लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है।

25 सदस्यीय जिला पंचायत में 15 पर कांग्रेस, 8 पर भाजपा तथा 2 पर निर्दलियों ने कब्जा किया है। दोनों निर्दलीय भी कांग्रेस पार्टी के ही सदस्य हैं इसलिए सदन में कांग्रेस की संख्या 17 माना जाना चाहिए। सोमवार को हुए 8 जिला पंचायत क्षेत्रों में से तीन पर भाजपा जिसमें लैलूंगा, कोडताराई और पुसौर शामिल है, ने कब्जा किया है वहीं सुपा, जोबी, चपले, मुकडेगा जैसे क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है।

