04-February-2020


जशपुर ब्रेकिंग: जिला पंचायत में खिल सकता है एक और "कमल" भाजपा को यहाँ अचानक मिली निर्णायक बढ़त ,पढ़िये कैसे पलटी बाजी….



जशपुर मुनादी।।

भाजपा के लिए एक और अच्छी खबर जशपुर जिले के कांसाबेल से आ रही है जहां के डीडीसी क्षेत्र में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर पहुंच चुकी है ।अबतक अधिकांश मतदान बूथों से आ चुके रुझान में यहां से डीडीसी पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी सलिक साय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काँग्रेस समर्थित विराज केस्पोट्टा से तकरीबन 5 हजार की बढ़त बनाये हुए हैं और भाजपा अब इस बढ़त को निर्णायक बढ़त मान चुकी है ।अगर यही रूझान कायम रहा तो जिला पंचायत में भाजपा की सीट 8 से बढ़कर अब 9 हो जाएगी । बताया जा रहा है कि आधी रात तक काँग्रेस समर्थित विराज केस्पोट्टा सालीक साय से बराबरी में चल रहे थे लेकिन तड़के जब और बूथों के नतीजे आने शुरू हुए तो सालीक साय ने अचानक बढ़त बना लिया और अभी करीब 5000 की बढ़त पर काफी लंबे समय से टिके हुए है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News