जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 13 के नतीजों को लेकर रात से संशय की स्थिति बनी हुई है और इस सीट पर तब और सस्पेन्स बढ़ गया जब सुबह सुबह दोनो पार्टियां (भाजपा-काँग्रेस)सोशल मीडिया में अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे करने लग गए । सुबह तक आ रहे रुझान में यहां से काँग्रेस की नवीना पैंकरा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी साधना साय से तकरीबन 1000 वोटो से आगे बतायी जा रही थीं जबकि कई बूथों के परिणाम आने से शेष रह गए थे फिर भी काँग्रेस इस बढ़त को निर्णायक बढ़त मान चुकी थी तभी अचानक स्थानीय सोशल मीडिया में भाजपा ने 13 नम्वर डीडीसी क्षेत्र से उनके समर्थित प्रत्याशी साधना सिंह के जीतने की घोषणा कर दी । सोशल मीडिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत की हुई घोषणा पर काँग्रेस समर्थक भी चुप नही बैठे और भाजपा की घोषणा को झूठ बताने में लग गए।इस मामले में जब हमने पड़ताल करनी शुरू की तो भाजपा के किसी भी जिम्मेदार नेता से संपर्क नही हो पाया और जिनसे संपर्क स्थापित भी हुआ तो उन्होंने उनके पास किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया ।प्रशसनिक पुष्टि के लिए फरसाबहार तहसीलदार से सम्पर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने फिलहाल कोई भी अधिकृत जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन जब मतगणना में रात से ही डटे हुए कांग्रेस के जिम्मेदार नेताओं से सम्पर्क हुआ तो उन्होंने यहाँ काँग्रेस की जीत पक्की बताया ।उंनसे मिल रही रुझानों के मुताबिक कांगेस समर्थित प्रत्याशी नवीना पैंकरा 1964 वोटों से आगे है और अब उनकी जीत जो काँग्रेस फाइनल मान चुकी है ।

