04-February-2020


एलआईसी के शेयर बेचे जाने के विरोध में ट्रेड यूनियन काउंसिल .......एलआईसी अधिकारी कर्मचारियों समेत अभिकर्ताओं के ....सबने कहा यह षड्यंत्र है ...विरोध में कार्यालय का वाकआउट किया इस तरह ....पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

जिला मुख्यालय में ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले एलआईसी के शेयर बेचने का विरोध किया गया। विरोध प्रदर्शन में एलआईसी अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त फोरम समेत ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। देश भर में एलआईसी के शेयर बेचने के निर्णय के विरोध में एक घंटे का कार्यालय बहिर्गमन हड़ताल कर कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया जिसमे जिले के एलआईसी कार्यालय के बाहर एक घंटे का कार्यालय बहिर्गमन हड़ताल किया गया।

देश की सबसे बड़ी लाभ प्रद वित्तीय राष्ट्रीयकृत सार्वजनिक उपक्रम एल आई सी के शेयर को बेचे जाने के केंद्र सरकार के बजट प्रस्ताव का पूरे देश भर में कड़ा विरोध किया जा रहा है। अर्थशस्त्रियों ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाला जनवरोधी तथा देश हित के खिलाफ बताया है।

इसके विरोध में देश भर में एलआईसी के अधिकारी कर्मचारियो एवं अभिकर्ता संघ के संयुक्त फोरम द्वारा ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले भोजन अवकाश के पूर्व एक घंटे का कार्यालय बहिर्गमन हड़ताल किया गया। दरअसल बजट में एलआईसी के 5 प्रतिशत शेयर बेचे जाने की घोषणा के बाद एलआईसी के निजीकरण के ओर बढ़ते कदम बताया जा रहा है और देश की सबसे बड़ी लाभ प्राप्त करने वाली राष्ट्रीयकृत सार्वजनिक उपक्रम एलआईसी के शेयर बेचे जाने का विरोध शुरू हो गया। जिला मुख्यालय में एलआईसी अधिकारी कर्मचारी अभिकर्ता समेत ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शेयर बेचे जाने के प्रस्ताव को वापस लेने का विरोध किया गया।


जिला मुख्यालय के एलआईसी कार्यालय के सामने एक घंटे के कार्यालय बहिर्गमन हड़ताल कर केंद्र सरकार के इस निर्णय का जमकर विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान ट्रेड यूनियन काउंसिल समेत तमाम पदाधिकारियो ने अपने - अपने उद्बोधन में एलआईसी के शेयर निजी कंपनी को बेचे जाने से एलआईसी को कमजोर कर निजीकरण करने का षड्यंत्र करार दिया गया कहा कि देश के जनता की बचत व सरकार को सबसे अधिक लाभांश देने वाली राष्ट्रीयकृत संस्थाओं में से एक एलआईसी है इसकी हिफ़ाज़त करने की जरूरत है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News