Jashpur Breaking कांग्रेस नेता ने कहा -नहीं रहूंगा पार्टी में ,इस्तीफा दे दूंगा , यहां रहकर क्या करूंगा , कांग्रेस नेता का छलका दर्द, काफी कुछ कह गए , जानिए क्या है इसकी वजह पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
December 22, 2022



Jashpur Breaking कांग्रेस नेता ने कहा -नहीं रहूंगा पार्टी में ,इस्तीफा दे दूंगा , यहां रहकर क्या करूंगा , कांग्रेस नेता का छलका दर्द, काफी कुछ कह गए , जानिए क्या है इसकी वजह पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।  भाजपा से कांग्रेस में आए कांग्रेस नेता ओम शर्मा और  कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तिखार हसन के बीच 2 दिन पूर्व हुई लड़ाई सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है । पार्टी के सीनियर नेताओं के द्वारा इस मामले में किसी तरह की मध्यस्थता नहीं किए जाने से कांग्रेस नेता इफ्तिखार हसन ने काफी नाराजगी जताई है और कहा है कि निजी मसले को राजनीतिक परोपगंडा बनाने वाले ओम शर्मा के खिलाफ किसी तरह की करवाई नहीं किए जाने से वह काफी आहत हैं और बहुत जल्द इससे छुब्द होकर वह पार्टी और पार्टी के दायित्वों से इस्तीफा दे सकते हैं।

Advertisement

Advertisement


उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में कहा कि  कई सालों तक विपक्षी पार्टी भाजपा में रहने के बाद कुछ ही महीने पहले कांग्रेस में आए भाजपा नेता ओम शर्मा ने सोशल मीडिया में जिस तरह से उनपर लांछन लगाया है वो शुद्ध रूप से मुझ पर निजी हमला है । निजी मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें और उनके परिवार को टारगेट बनाया गया और इससे बड़ी बात यह कि पार्टी ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया ।अभी तक पार्टी स्तर पर मेरा पक्ष भी नहीं लिया गया ना ही ओम शर्मा के विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई । 


उन्होंने बताया कि मंगलवार को ओम शर्मा के द्वारा मुझसे 15 हजार रुपए की मांग की गई थी । रुपए देने में असमर्थता जताने पर उन्होंने मेरे खिलाफ अनर्गल और बेबुनियाद तथ्यों को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । इस विवाद का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नही है ना ही विवाद का  कारण कोई सैद्धांतिक बिंदु है लेकिन इस वायरल पोस्ट से उनकी छवि को तो दाग लगा ही कांग्रेस के साख पर भी कही न कहीं बट्टा लगा है।


आखिरी में उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर 15 वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कांग्रेस के सिपाही पर ऐसे लोग आरोप लगाए जो वर्षो तक पार्टी के मूल सिद्धांतों से दूर रहे यह ज्यादा गंभीर बात है।पार्टी ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई करे अन्यथा मैं घर में रहना पसंद करूंगा ।


आपको बता दें कि इफ्तिखार हसन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष होने के साथ साथ जिले के फायर ब्रांड विधायक यू डी मिंज के काफी करीबी हैं और आम शर्मा को 12 वर्षों बाद कांग्रेस में घरवापसी कराने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक यू डी मिंज हैं इस लिहाज से कही न कही ओम शर्मा में विधायक के खाश लोगो मे गिने जा रहे थे ।यही वजह है कि विवाद के 2 दिन बाद भी इस मामले में पार्टी कोई निर्णय नहीं ले पा रही हैं।


इस लिंक को क्लिक कीजिए जानिए पुरा मामला ,कब और कैसे शुरू हुआ विवाद ?


https://munaadi.com/news-details/Congressmen-are-now-becoming-uncontrollable-in-Jashpur!-As-soon-as-the-completion-of-4-years,-a-grand-cycle-of-discord-started-in-the-horoscope-of-the-Congress,-somewhere-a-pair-of-shoes,-somewhere-else,-a-Congress-leader-ripped-off-the-whole-of-this-leader

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News