जशपुर मूनादी ।। जिले के फरसाबहार शिक्षा विभाग के विरुद्ध शासन ने बड़ी कार्रवाई की है । फरसाबहार विकासखण्ड के बीईओ, बीआरसी ,और एबीईओ के विरुद्ध शासन ने बड़ा एक्शन लिया है।



इन तीनो के विरुद्ध शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने के गम्भीर आरोप लगाए थे साथ मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इन तीनो की हाई लेबल पर शिकायत हुई थी ।


शिकायत के बाद कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में एक जांच टीम बनाया था ।जांच टीम की रिपोर्ट के बाद बीइओ दुर्गेश देवांगन को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया गया है जबकि बीआरसी देवेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं वही एबीईओ रविन्द्र नाथ साय को जिला शिक्षसधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया गया है ।