Munaadi Big Breaking - बड़ा हादसा, ट्रक ने सड़क चलते लोगों को रौंदा, 10 की मौत, कई घायल, मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल, प्रधानमंत्री ने ............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 21, 2022



Munaadi Big Breaking - बड़ा हादसा, ट्रक ने सड़क चलते लोगों को रौंदा, 10 की मौत, कई घायल, मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल, प्रधानमंत्री ने ............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

डेस्क मुनादी।। मृत्यु भोज खाकर पैदल घर लौट रहे लोगों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया जिससे सड़क पर पैदल चल रहे 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक नशे में था इसीलिए उसने भीड़ के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया।

मामला बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव का है जहां ये लोग गांव में ही एक जगह मृत्यु भोज खाने गए थे वहीं से वे वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी हताहत पैदल ही सड़क किनारे चल रहे थे तभी अचानक पीछे से आती हुई ट्रक में इनके ऊपर से होकर गुजर गया। इसके बाद ट्रक भी एक पेड़ से टकरा गई और ड्राइवर अपने केबिन में फांस गया। उसे भी घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

सड़क पर कई घंटे ऐसे ही शव बिखरे रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की इत्तला दी इसके बाद तत्काल एम्बुलेंस से घायलों को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया इसके बाद शव वाहन से शवों को ले जाया जा रहा है ताकि उनका पोस्टमार्टम हो सके। स्थानीय विधायक भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

इस घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने भी घटना पर दुःख जताया और मृतक के परिजनों को 2 - 2 लाख तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया है जहां बताया जा रहा है की 3 ग्रामीणों की हालत गंभीर है ।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News