रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाये, एनडीपीएस एक्ट आरोपियों को भेजा गया जेल.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
May 09, 2026



रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाये, एनडीपीएस एक्ट आरोपियों को भेजा गया जेल.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गांजा को मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की योजना थी, उससे पहले ही वे लोग पुलिस गिरफ्त में आ गए।  

मिली जानकारी के अनुसार 08 अपै्रल को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किग क्षेत्र में शिव मंदिर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं जिसके पास मादक पदार्थ गांजा है और वे कहीं जाने की लिये वाहन का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना के बाद कोतवाली पुलिस, साइबर  थाना के अलावा रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए तीनों संदिग्धो को हिरासत में लिया गया।  


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धांत गोन्डा  उम्र 28 वर्ष निवासी डिमरीकाल थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा), कश्यप साहनी उम्र 45 वर्ष, निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) तथा श्रीमती चंद्रिका साहनी पति कश्यप साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक बैग से 6.382 किलोग्राम, ट्रॉली बैग से 8.084 किलोग्राम तथा अन्य बैग से 3.304 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 76 हजार रूपये बताई जा रही है।   


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य ओडिसा के कंधमाल जिले से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री करने के लिये ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और आगे जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच वे पुलिस गिरफ्त में आ गए। आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News