हाथी शावक का डेम में मिला शव, तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखा शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन अमला

munaadi news image
May 08, 2026



हाथी शावक का डेम में मिला शव, तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखा शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन अमला

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शुक्रवार की सुबह घोघरा डेम में हाथी शावक का शव मिला है। तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस शव को डेम से बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। मामला छाल रेंज का है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर स्थित घोघरा डैम में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल की तरफ गए, इसी दौरान उनकी नजर डैम में तैरते हाथी शावक के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हाथी मित्र दल के अलावा वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले 5 हाथी विचरण कर रहे थे इसी बीच बीती रात घरघोडा की तरफ से 15 हाथियों का एक और दल घोघरा डेम पहुंचा था और संभवतः डेम में नहाने के दौरान बड़े हाथियों के नीचे दबकर शावक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद भी घटना स्थल से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर हाथियों का दल मौजूद है। 

बहरहाल वन विभाग की टीम मृत हाथी शावक के शव को डेम से निकलवाकर पीएम कराया जा रहा है, वन विभाग की टीम के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी शावक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है। क्षेत्र में हाथियों की मौजदूगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।   


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News