अवैध शराब मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

munaadi news image
May 04, 2026



अवैध शराब मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। अवैध शराब के मामले में जेल बंद विचाराधीन बंदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 30 अपै्रल को तमनार पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कराया था। इस घटना के बाद अब परिजनों ने तमनार पुलिस के अलावा जेल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठरापाली तह. तमनार के रहने वाले सुरेश रात्रे 38 साल को आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्कों ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने के आदि था। जेल प्रबंधन के अनुसार जेल में शराब नही मिलने के कारण मृतक  अजीब हरकत करते हुए गेट और दीवाल से टकरा जाने के कारण के कारण चोटिल भी हुआ था। अस्पताल में सुरेश रात्रे की मौत हो जाने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।


इस घटना के बाद मृतक के भाई नरेश रात्रे ने आरोप लगाया है कि तमनार पुलिस ने जब रेड की थी तो करीबन एक लीटर महुआ शराब बरामद हुआ था। लेकिन तमनार पुलिस ने 10 लीटर का केस बनाकर उसके भाई को 30 अपै्रल को जेल दाखिल करा दिया था। 


मृतक के भाई ने जेल प्रबंधन पर भी आरोप लगाते हुए उसके भाई के साथ कुछ अलग ही घटना होनें की बात कही है। साथ ही उसने बताया कि मृतक के 3 बच्ची है और जेल में उसके साथ मारपीट जैसे घटना हुई है। ऐसे में उसके भाई की मौत हो जाने के बाद अब उसके 3 बच्चियों को कौन पालन पोषण पर बढा सवाल खड़ा हो गया है। उसने इस मामले में निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी बनाने की मांग की है, ताकि इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कडी कार्रवाई की जा सके।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News