मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में सीजेआई ने उठाया उच्च न्यायालय में रिक्तियों का मुद्दा 

munaadi news image
April 29, 2022



मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में सीजेआई ने उठाया उच्च न्यायालय में रिक्तियों का मुद्दा 

प्रधान न्यायाधीश ने न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए नामों की सिफारिश का अनुरोध किया

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को 39वें मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उच्च न्यायालय में रिक्तियों के मुद्दे पर सभी 25 उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से इन पदों के लिए नाम शीघ्र भेजने का अनुरोध किया।

यह सम्मेलन छह वर्ष बाद हुआ। इसमें सीजेआई ने बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी और कहा कि आज के सम्मेलन का मकसद उन समस्याओं की पहचान करना है जो न्याय के प्रशासन को प्रभावित कर रही हैं।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, मैं रिक्तियों का मुद्दा उठाना चाहूंगा। न्यायमूर्ति ने कहा, हमारे सम्मिलित प्रयासों से हम एक वर्ष से कम वक्त में विभिन्न उच्च न्यायालयों में 126 रिक्तियों को भर सके। हमें 50 और नियुक्तियां होने की उम्मीद है। ये उपलब्धि आपके पूरे सहयोग और संस्था के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही हासिल हुई है।

सम्मेलन में भारत भर में न्यायालय परिसरों में आईटी बुनियादी ढांचे और संपर्क को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। बैठक में मानव संसाधन, कार्मिक नीति और जिला अदालतों की जरूरतों के मुद्दे पर भी चर्चा की गयी। इसमें शीर्ष अदालत के दो वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर भी शामिल हुए। 
 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News