Munaadi Big Breaking यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 8 यात्रियों की मौत, 26 घायल, कई घायलों की हालत गंभीर,यहाँ हुआ हादसा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 01, 2026



Munaadi Big Breaking यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 8 यात्रियों की मौत, 26 घायल, कई घायलों की हालत गंभीर,यहाँ हुआ हादसा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

वडोदरा/जयपुर मुनादी।। राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक निजी लग्जरी बस मंगलवार तड़के गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना वडोदरा जिले के कोटांबी गांव के पास हुई। हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। मृतकों में बस चालक भी शामिल बताया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें 

Breaking munaadi भारी पैमाने पर हुआ तबादला , कई जनपद सीईओ बदले गए, रायगढ़ -जशपुर के जनपद सीईओ भी..... देखिये पूरी सूची

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बस की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement

हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News