मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, बाप बेटे पर चढ़ा दी गाड़ी, दोनों की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 23, 2025



मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, बाप बेटे पर चढ़ा दी गाड़ी, दोनों की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। एक मामूली विवाद ने इतना भयंकर रूप लिया कि बाप बेटे को जान गंवानी पड़ी वहीं उनके परिवार के एक बेटा अभी भी अस्पताल में दाखिल है। मामला बस खेत से मूंगफली उखाड़कर खाने का बस है। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पहले तो थाने में ही दोनों पक्ष भीड़ गए इसके बाद जब बाप बेटे वापस आ रहे थे तो दूसरे पक्ष ने तेजी से बोलेरा चलाते हुए उनपर बोलेरा चढ़ा दी जिससे दोनों की मौत हो गई । 


मामला सूरजपुर जिले के रामानुजगंज थानाक्षेत्र का है जहां तिवारी गुड़ा गांव में आपस के रिश्तेदार मूंगफली उखाड़कर खाने के आरोप प्रत्यारोप ने उग्र रूप धारण कर लिया। दरअसल इन दोनों रिश्तेदारों की जमीन आसपास ही है और दोनों ने मूंगफली बोया हुआ है। आरोपी पक्ष के जमीन की मूंगफली उखड़ी हुई मिली तो उन्होंने दूसरे पक्ष पर मूंगफली उखाड़कर कहने का आरोप लगा दिया। मामला तू तू मैं मैं से निकलकर थाने तक पहुंच गया। थाने में भी दोनों पक्ष भीड़ गए, वहां जैसे तैसे मामला शांत हुआ। जब रहने से मृतक त्रिवेणी और करण अपने छोटे भाई के साथ वापस आ रहे थे तभी नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उसके साथियों ने उनपर तेज रफ्तार से बोलेरा चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छिटककर बहुत दूर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेजाया गया जहां बाप बेटे की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News