रायगढ़ में MSME उद्यमियों को वैकल्पिक वित्त और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी, RAMP योजना के तहत भावसार फाउंडेशन ........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 25, 2026



रायगढ़ में MSME उद्यमियों को वैकल्पिक वित्त और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी, RAMP योजना के तहत भावसार फाउंडेशन ........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने और उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को रायगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत भावसार फाउंडेशन द्वारा “Alternate Finance एवं Banking Access for MSMEs” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 30 हितग्राहियों ने भाग लिया। कार्यक्रम चंद्रा समाज सामुदायिक भवन, लक्ष्मी हाइट्स, धिमरापुर रोड में आयोजित हुआ।

Advertisement


कार्यक्रम में उद्यमियों को वैकल्पिक वित्तीय साधनों, बैंक ऋण, बैंकिंग प्रक्रियाओं, आवश्यक दस्तावेजों और कारोबार के विस्तार के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की महतारी शक्ति ऋण योजना के बारे में भी बताया गया।


वित्तीय विकल्पों और दस्तावेजों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत भावसार फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजेश पटेल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने संस्था की भूमिका और कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि MSME क्षेत्र स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। छोटे उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने, कार्यशील पूंजी जुटाने, वित्तीय दस्तावेज तैयार करने और कारोबार बढ़ाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम उद्यमियों को उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देकर उचित निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।


कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता वित्तीय एवं GST सलाहकार हेमंत पटेल ने PPT प्रस्तुति के माध्यम से वैकल्पिक वित्तीय साधनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल फाइनेंस, NBFC के माध्यम से वित्तीय सुविधाओं, इनवॉइस फाइनेंसिंग, TReDS, सप्लाई चेन फाइनेंस, CGTMSE, कार्यशील पूंजी और मशीनरी एवं उपकरणों के वित्तपोषण जैसे विषयों को समझाया।


उन्होंने उद्यमियों को बैंक स्टेटमेंट, आय-व्यय विवरण, लागू होने पर GST रिकॉर्ड, आयकर रिटर्न (ITR) और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जैसे दस्तावेज व्यवस्थित रखने की सलाह दी। साथ ही ऋण लेने से पहले अपनी पात्रता, पुनर्भुगतान क्षमता और वित्तीय शर्तों को समझने पर जोर दिया।


महतारी शक्ति ऋण योजना की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, रायगढ़ के मैनेजर आकाश कुमार बर्नवाल ने बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को अपने कारोबार की जरूरत के अनुसार उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने बैंक की महतारी शक्ति ऋण योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को नया व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने के लिए ₹25,000 तक का सावधि ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं को योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और ऋण की शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा से संपर्क करने की सलाह दी।


बैंक प्रतिनिधियों और पुलिस महिला सेल की भी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एक्सिस बैंक की सुश्री सिमरन कौर, HDFC बैंक के हर्ष गुप्ता और डॉ. कामता पटेल भी उपस्थित रहे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।


कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुलिस महिला सेल की टीम भी पहुंची। टीम ने जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान सभी 30 हितग्राहियों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई तथा प्रतिभागियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई।


प्रतिभागियों ने बताया उपयोगी कार्यक्रम

कार्यक्रम में शामिल हितग्राहियों ने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। प्रतिभागियों के अनुसार, उन्हें वैकल्पिक वित्तीय साधनों, बैंकिंग सुविधाओं, ऋण प्रक्रियाओं और व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी मिली। विशेष रूप से महतारी शक्ति ऋण योजना से संबंधित जानकारी महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों को समझने में उपयोगी रही।


कार्यक्रम में राजेश पटेल, आकांक्षा थवाईत, मुन्नी टांडी, मधु भारती और अजय बारिक सहित भावसार फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से MSME उद्यमियों को वित्तीय जानकारी, संस्थागत सहयोग और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News