इस थाने में हुई अजीबो गरीब शादी ,पति के रहते महिला ने थाने में रचा लिया देवर से विवाह,सब देखते रह गए ....पुलिस वाले भी ......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 08, 2022



इस थाने में हुई अजीबो गरीब शादी ,पति के रहते महिला ने थाने में रचा लिया देवर से विवाह,सब देखते रह गए ....पुलिस वाले भी ......पढिये पूरी खबर

munaadi news image


Advertisement

Advertisement


डेस्क मुनादी।। पति की मौजूदगी में देवर से शादी करने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। महिला ने पति को तलाक भी नहीं दिया और थाने के भीतर भगवान को साक्षी मानकर पति की मौजूदगी में विवाह रचा लिया ।



पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है।जिले के चौरा चौरी थाना इलाके के सोनबरसा गाँव मे हुई एक शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस शादी का किस्सा सुनकर हैरान है।


दरअसल यहाँ के एक व्यव्सायी के बेटे की शादी कुछ साल पहले पिपराइच की रहने वाली एक युवती से हुई।लेकिन शादी के कुछ दिन बाद महिला का पति एक हादसे का शिकार हो गया ।हादसे में वह शारीरिक रूप से विकलांग हो गया । इस दौरान महिला और उसके देवर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनो के बीच प्रेम हो गया। देवर ने भाभी को शादी करने का भरोसा देकर सम्बन्ध भी बनाने शुरू कर दिए लेकिन डेढ़ साल तक यह सब चलते रहने के बाद देवर ने भाभी से शादी करने से इंकार कर दिया।देवर के इंकार के बाद महिला ने गाँव और समाज के लोगों की पंचायत बुलाई ।कई दफा इस बात को लेकर गांव मे पंचायत हुई लेकिन जब कुछ नतीजा नहीं निकला तो महिला थाने चली गई ।थाने में जाकर जब उसने पुलिस को पूरी बात बताई तो पुलिस ने देवर को थाने बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को एक्शन में आते देख देवर ने शादी के लिए हामी भर दी।फिर क्या था चट मंगनी पट विवाह की कहावत को चरितार्थ करते हुए थाना परिसर के मंदिर में ही देवर और भाभी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे ले लिए।


Advertisement

Advertisement

इस मामले में खाश बात यह है कि महिला ने देवर से शादी करने से पहले अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया और जो भी कुछ हुआ सब पति की मौजूदगी में हुआ ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News