दो नवजात बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 29, 2023



दो नवजात बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने से दो नवजात की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। उक्त मामला सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर का है।   

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में 2 नवजात बच्चों के मौत का खुलासा करते हुए परिजनों ने बताया कि वे अपने- अपने ग्राम रजौटी और सुरेशपुर से प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नियों को सीएचसी सीतापुर के प्रसूति विभाग में एडमिट कराया था जहां ड्यूटी कर रहीं स्टाफ नर्सों ने डिलीवरी करने में लेट और लापरवाही बरती गई जिससे डिलीवरी के दौरान 2 नवजातों की मौत हो गई।  


अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे परिजनों ने यह भी बताया कि आज उन्हें लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है कल किसी और को भुगतना पड़ेगा क्योंकि यहां की स्टाफ नर्स और अस्पताल प्रबंधन एक्टिव नहीं है और हमेशा लापरवाही का आलम बना रहता है इसलिए यहां ऐसी घटना सामने आयी है,  उन्होंने दोनों नवजात की मौत के बाद लापरवाह स्टाफ नर्स और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अलावा प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। 


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी बीएमओ डाॅक्टर जीआर कुर्रे ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।  वहीं  सीतापुर ब्लॉक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंहदेव ने कहा कि सीएचसी सीतापुर में लापरवाही से 2 नवजात की मौत हुई जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कारवाई होगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News