जशपुर के जिस गांव में युवा किसान ने आत्महत्या की थी उस गांव से आ रही दूसरी बड़ी खबर ,किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप ,कहा - इनके चलते ..प्रशासन ने भी ...watch video मुनादी चौपाल

munaadi news image
November 02, 2022



जशपुर के जिस गांव में युवा किसान ने आत्महत्या की थी उस गांव से आ रही दूसरी बड़ी खबर ,किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप ,कहा - इनके चलते ..प्रशासन ने भी ...watch video मुनादी चौपाल

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।फसल के नुकसान और कर्ज के बोझ से हाल ही में एक युवा किसान ने आत्महत्या कर लिया था ।इस मामले को लेकर जिले की राजनीति अचानक गरमा गई ।अभी तक यह मामला चल ही रहा था कि इसी गांव के किसानो से जुड़ा एक दूसरा मामला सामने आया है।यह मामला भी किसानों से जुड़ा हुआ है ।इन किसानों की फैसलेचौपट होने के कगार पर है।

Advertisement

Advertisement



बगीचा विकासखंड के छिछली (र) गांव के रहने वाले कोरवा समुदाय के सावन राम सहित कई किसानों ने मुनादी डॉट कॉम के मुनादी चौपाल चैनल को बताया कि सोमवार को सन्ना तहसीलदार अपने अमले के साथ आए और बगैर किसी सूचना के   वर्षो पुराना मेड को जेसीबी से इस कदर तोड़ दिया कि उनके खेतो में जमा सारा पानी  ही खत्म हो गया।उन्होंने बताया कि टमाटर सहित अन्य रवि फसलों की सिंचाई के लिए  उनके दारा वर्षो पहले एक मेड तैयार किया गया था  जिसके चलते कई किसानों की फसल अच्छी होती थी  । अन्य किसानों के खेतो में पानी जाने की भी उचित व्यवस्था की गई थी लेकिन गांव के कुछ रसूखदार लोगो की झूठी शिकायत को बिना जांचे परखे ही तहसीलदार के द्वारा मेड को तोड़ दिया गया ।


मेड टूटने के चलते उनके खेतो में जमा पानी तो खत्म हो ही गया साथ ही साथ नहर भी क्षतिग्रस्त  हो गया ।ये किसान प्रशासन द्वारा मेड तोड़ने का विरोध करते रहे लेकिन इनकी एक भी नहीं सुनी गई और प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मेड को तोड़ दिया ।


मेड तोड़ने के पीछे किनकी साजिश है और मेड टूटने से किसानों के सामने किन किन तरह की समस्याएं सामने आ रही है इस पर किसानों ने मुनादी चौपाल से सीधी बात की ।हमने एक एक करके कई किसानों ने बात की ....


सुनिए ,क्या बोले किसान



Advertisement

Advertisement

इधर इस पूरे मामले में जब हमारे द्वारा सन्ना तहसीलदार सुनील गुप्ता से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने  बताया कि  सावन राम के द्वारा नहर के पानी पर मेड बनाकर बेजा कब्जा किया गया था जिसके चलते कई किसानों की फसल सुख रही थी और निस्तार की भी समस्या आ खड़ी हुई थी ।मामले की शिकायत हुई थी ।शिकायत के बाद बेजा कब्जा को हटाया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News