फिर से हुई निर्भया की तरह बर्बर घटना, किशोरी के साथ बलात्कार के बात कील ठोक कर हत्या, आंख भी ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 10, 2023



फिर से हुई निर्भया की तरह बर्बर घटना, किशोरी के साथ बलात्कार के बात कील ठोक कर हत्या, आंख भी ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क न्यूज मुनादी।। एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की दोपहर से लापता एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। प्रथम दृष्टया युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार की दोपहर से एक किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजन रात भर उसकी खोजबीन करते रहे परंतु वह कही नही मिली। शनिवार की सुबह खेत में लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ देखकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन सरक गई। अज्ञात लोगों के द्वारा किशोरी की बर्बरता पूर्वक हत्या कर उसके दोनों हाथों में कील ठोंकते हुए आंखे निकाल ली गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।  


किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा थी और वह शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से घर से लापता हो गई थी। पहले उन्होंने सोचा कि लड़की गांव में किसी परिचित के घर गई होगी। लेकिन देर रात तक नही लौटने के बाद उन्हें उसकी चिंता सताने लगी। जिसके बाद उन्होंने किशोरी के सहेलियों और आसपास के घरों मंे उसकी खोजबीन की।  लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। शनिवार की सुबह गांव के ग्रामीण जब शौच के लिये खेत की ओर गए तो उन्होंने किशोरी का शव देखकर पूरे गांव में इसकी सूचना दी।   


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News