रायगढ़ मुनादी।। यह सच है कि प्रतिभा की किरणें जब उदित होती है तो उसकी किरणें गगन के शीर्ष से अथाह समंदर की गहराई तक पहुंच ही जाती है और जब यही किरणें किसी शख्स में जन्मजात उदित होती है तो समय के साथ - साथ इसकी खूबसूरती व महत्ता का ज्ञान हर किसी को होने लगता है। ज़िंदगी के यथार्थ से भरा इस सच को इन दिनों परिभाषित कर रहा है। छत्तीसगढ़ का उभरता युवा चॉकलेटी प्रतिभावान हीरो भारत केशरवानी। जो अपने दो एल्बम से ही अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए धूम मचाकर सिद्ध कर रहा है कि प्रतिभा किरणें दूर तलक जाती हैं। जिससे नव पथ मिलता है।
ये है युवा आर्टिस्ट भारत
सुपर हिट भोजपुरी फिल्म लहु के दो रंग के अभिनेता राजेश केशरवानी व उनकी अर्द्धागिंनी सुप्रसिद्ध भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रोड्यूसर श्रीमती गायत्री केशरवानी खरसिया निवासी के सुपुत्र हैं भारत केशरवानी। प्रतिभावान युवा चॉकलेटी आर्टिस्ट भारत केशरवानी अभी महज पंद्रह वर्ष का है व इस उम्र से ही फिल्म जगत के रुपहले पर्दे व कामयाबी के गगन में अपना नाम लिखने के लिए विकल है साथ ही ईमानदारी के साथ मेहनत में तल्लीन है ताकि दिल के अंदर की प्रतिभा की किरणें प्रखर होकर गगन से अथाह समंदर तक इसका असर हो।
दो एल्बम से छत्तीसगढ़ और बॉलीवुड तक धूम
होनहार छत्तीसगढ़ के टाइगर श्रॉफ से मशहूर हो चुका भारत केशरवानी ने महज दो एल्बम सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड से रिलीज दिल डूबा - डूबा एल्बम और खुद के एल्बम ज्वारा आबे हमर पारा से छत्तीसगढ़ से पूरे बॉलीवुड तक के हर स्थानों में व बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के घर के समक्ष अपनी शानदार डांस प्रस्तुति देकर लाखों कलाप्रेमियों का दिल जीत रहा है। वहीं इन दिनों खुद को तराशने के लिए अथक मेहनत कर रहा है। उनका कहना है कि इस कला जगत के क्षेत्र में आगे बढ़कर कामयाबी के गगन में मेरा नाम लिखने की ख्वाहिश है ताकि मेरे छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़े साथ ही मेरे पिताजी राजेश और माता जी श्रीमती गायत्री का सपना पूरा हो सके। जिसके लिए मेरी मेहनत व प्रयास निरंतर जारी है।