Big Accident Breaking तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया परिवार ,मौके पर 4 की मौत ,मची अफरा तफरी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 04, 2023



Big Accident Breaking तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया परिवार ,मौके पर 4 की मौत ,मची अफरा तफरी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।।  शनिवार की दोपहर हुए सड़क दुर्घटना में पति पत्नी और एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र का है।  

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुसमी गांव के रहने वाले पूरन भारद्वाज 26 साल, लता भारद्वाज, एक 10 महीने का मासूम बालक समेत एक अन्य महिला शनिवार की दोपहर तकरीबन 11 बजे एक ही बाईक में सवार होकर  पास के गांव भरसेला छठी कार्यक्रम में शामिल होनें जा रहे थे। वे सभी पलारी गांव के पास विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि एक पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में चारों गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी और बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला को बलौदाबाजार रेफर किया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।  


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में पलारी थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे ने बताया कि दुर्घटकारी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है। सड़क दुर्घटना में मृत पति पत्नी व एक अन्य महिला रायपुर में मजदूरी का काम करती थी और परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होनें बलौदाबाजार जिले के भरसेला गांव जा रहे थे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News