Big Breaking तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को रौंदा,2 युवको की स्पॉट डेथ , परिजनो की तलाश में जुटी पुलिस पढिये पूरी खबर

munaadi news image
December 28, 2022



Big Breaking तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को रौंदा,2 युवको की स्पॉट डेथ , परिजनो की तलाश में जुटी पुलिस पढिये पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

बलौदाबाजार मुनादी।। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाकर उनके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। उक्त घटना पलारी थाना क्षेत्र में घटित हुई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार दो युवकों बुधवार की सुबह बलौदाबाजार से रायपुर की तरफ जा रहे इसी बीच ग्राम कोदवा के पास बाईक सवार दोनों युवकों को एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी लाया गया है। सड़क दुर्घटना में मृत दोनों युवकों की शिनाख्त नही हो सकी है। बहरहाल पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों युवकों की शिनाख्त के साथ-साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News