जशपुर मुनादी ।। जिला अस्पताल के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने अचानक से काम बंद कर दिया है ।सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है । चतुर्थवर्ग कर्मचापरियों का आरोप है कि नायब तहसीलदार के द्वारा एक वार्ड बॉय से बदसलूकी की गई और जब उसने इस बदसलूकी का विरोध किया तो उसे निलंबित कर दिया गया । कर्मचापरियों ने एक सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया को दिया है जिसमे नायब तहसीलदार द्वारा वार्ड बॉय से बदसलूकी किये जाने का दावा किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी (cmho)विपिन इंदवार ने बताया कि कर्मचारी वार्ड बॉय के निलंबन से नाराज है ।उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है ।
आपको बता दें कि आज ही जिला मुख्यालय में मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय का आगमन भी हो रहा है ।थोड़ी देर बाद cm होली मिलन समारोह में भाग लेने जशपुर आ रहे है।