Big breaking नेशनल हाईवे के ठेका कम्पनी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, कम्पनी को कर दिया गया ......अम्बिकापुर से कुनकुरी तक ...पढिये पूरी खबर जानिए क्यों हुई कार्रवाई और किसने क्या कहा

munaadi news image
July 20, 2022



Big breaking नेशनल हाईवे के ठेका कम्पनी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, कम्पनी को कर दिया गया ......अम्बिकापुर से कुनकुरी तक ...पढिये पूरी खबर जानिए क्यों हुई कार्रवाई और किसने क्या कहा

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर आ रही है कि पत्थलगांव नेशनल हाईवे की दुर्गति की तस्वीर बार बार सामने आने के बाद किरकिरी से बचने के लिए अम्बिकापुर से कुनकुरी तक एनएच सड़क का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कम्पनी जीबीआर के कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर दिया गया है ।



मगलवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में एनएच के बड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को टर्मिनेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जीबीआर के द्वारा अम्बिकापुर से कुनकुरी तक बनाये जा रहे एनएच निर्माण में काफी हिला हवाली की शिकायत तो आ ही रही थी साथ ही साथ इससे केंद्र सरकार की काफी किरकिरी भी हो रही थी इस लिहाज से यह कार्रवाई की गई है।बैठक में क्षेत्रीय साँसद। गोमती साय भी मौजूद थी।


ऊन्होने इस कार्रवाई की पुष्टि की ओर बताया कि बहुत जल्द नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा और बचे हुए काम को पूरा किया जाएगा।


हांलाकि एनएच के अधिकारियों के पास खबर लिखे जाने तक कार्रवाई की अधिकृत सूचना नहीं मिल पाई है। नेशनल हाईवे के एसडीओ संजय दिवाकर से इस सम्बंध में जब हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उंन्हे इसकी अधिकारिक जानकारी  नही मिल पाई है  सम्भव है बुधवार तक सब कुछ पता चल जाएगा ।



आपको बता दें कि GVR को टेंडर मिला था उसके बाद उसने GS ग्रोवर को काम दिया उसके बाद TBCL (Tirupati Buildcon Private Limited)  को काम दिया  गया सभी कम्पनियां जीवीआर के अंडर में ही काम कर रही थी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News