बड़ी कार्रवाई, अचार संहिता लगते ही 2 ट्रकों में भरी विस्फोटक पकड़ाई, बिना दस्तावेज के कर रहे थे सीमा .............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 09, 2023



बड़ी कार्रवाई, अचार संहिता लगते ही 2 ट्रकों में भरी विस्फोटक पकड़ाई, बिना दस्तावेज के कर रहे थे सीमा .............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

बलरामपुर मुनादी ।। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख आते ही आचार संहिता लग गई है। इसके साथ ही अंतरराज्यीय चेकपोस्टों व बॉर्डर पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की पुलिस ने जांच के दौररान 2 ट्रकों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।

पुलिस द्वारा जब विस्फोटक सामग्रियों के दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों ट्रकों में भारी मात्रा में लोड अमोनियम नाइट्रेट को जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रकों में सवार 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर पुलिस  सोमवार को थाना के सामने वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीएस 9094 तथा सीजी 15 एसी 5138 को रोका गया। पुलिस ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली, तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट मिली। इस संबंध में वाहन चालक मुन्ना यादव निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश, ननदेव तिवारी व सूरज कुमार निवासी झारखंड से पूछताछ की गई और उनसे वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन ड्राइवरों ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रक सहित विस्फोटक सामग्रियों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा 2 ट्रकों में जब्त विस्फोटक सामग्री की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस चालकों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News