डेस्क मुनादी ।।शासन ने नायब तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । इनके द्वारा मीडिया के सामने एक विवादित बयान जारी किया था ।
एक धार्मिक आयोजन के दौरान तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दुकानदारी का जरिया बताया था और पूजा पाठ करने वालों बेवकूफ ।नायब के विवादित बयानों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिले के कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था ।कलेक्टर की अनुसंशा को संज्ञान में लेते हुए शासन ने शनिवार को हिम्मत बहादुर को सस्पेंड कर दिया ।