Big breaking jashur महिला और 2 बच्चों को जमीन में दफन कर दिया और शराब पीकर करने लगा शोर .... जमीन के अंदर से मिले 2 लाश ,तीसरा अभी भी...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 23, 2025



Big breaking jashur महिला और 2 बच्चों को जमीन में दफन कर दिया और शराब पीकर करने लगा शोर .... जमीन के अंदर से मिले 2 लाश ,तीसरा अभी भी...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।   बड़ी खबर जिले के तपकरा से आ रही है । तपकरा पुलिस पिछले लुछ घण्टो से जमीन के भीतर गड़े हुए लाशों को ढूंढने में0 लगी है । अभी तक यहाँ की पुलिस को  1 बारह साल की लड़की और एक 4 साल के बच्चे की लाश मिल चुकी है वहीं 1 महिला की लाश का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक चैनपुर(तपकरा) की  रहने वाली 1 महिला और 2 बच्चों को मारकर तपकरा के उतियाल नदी में दफन कर दिया गया । इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी शराब के नशे में खुद से इस बात को बोलने लगा ।शुरू में तो लोगों ने उसकी बातों को हल्के में लिया लेकिन बाद में कुछ लोगो को शक हुआ और इसकी सूचना तपकरा पुलिस को दे दी । लोगो की सूचना के आधार पर सोमबार को पुलिस ने लाश ढूंढना शुरू किया । इसी दौरान तपकरा के उतियाल नदी से  एक बारह साल की बच्ची और 4 साल के लड़के का शव जमीन से बाहर निकाल लिया गया वही दोनो बच्चों की माँ की लाश अभी तक नहीं मिली है। खबर लिखे जाने तक महिला का शव नहीं मिल पाया है और आरोपी गाँव से फरार हो गया है। 

पुलिस  ऑफिसियली कुछ नहीं बता रही है लेकिन पुलिज़ सूत्रों का कहना है कि प्रेम प्रसंग इन हत्याओं का कारण है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News