जशपुर मुनादी ।।कुनकुरी विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज का भाजपा आई टी सेल द्वारा एक वीडियो को सोशल मीडिया में जोर से वायरल किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी मिंज एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसका फोन छीनने की कोशिश कर रहे है। महिला को विधायक भाजपा के लिए काम करने को मना भी करते देखे जा रहे है ओर जैसे ही उन्हें किसी ने बताया कि महिला उनका वीडियो बना रही है वो महिला का फोन छीनने लगे । यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
इस मामले में जब कांग्रेस प्रत्याशी विधायक यू डी मिंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ताओ ने उन्हें बताया था कि आचार सहिंता का यहां खुल्लम खुला उलंघन करते हुए भाजपा के लोगो के द्वारा महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे थे ।जिसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर हो चुकी है ।मुख्यमन्त्री ने भी इस मामले को उठाया है। मेरे द्वारा इस मामले की रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की गई ,पुलिस थाना कुनकुरी को भी सूचना दी गयी। मेरे फोन और रिटर्निंग ऑफिसर तत्काल मौके पर पहुँचे और उसके लिए भाजपा प्रत्याशी विष्णु देव साय जो चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी किया है। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि प्रत्याशी होने के नाते वह महिलाओं के फार्म भराये जाने का विरोध कर रहे थे ।महिला को समझा रहे थे ।
इधर भाजपा जिला महामन्त्री भरत सिंह ने बताया कि जिस महिला के साथ विधायक ने अभद्रता की उसका नाम मंजू भगत है । प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महिलओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं ।इसी दौरान जोकारी में विधायक अपने दल बल के साथ पहुँच गए और उनकी कार्यकर्ता से अभद्रता करने लगे और उसका फोन भी छीन लिए ।
बहरहाल इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है ओर भाजपा इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली।