रायगढ़ मुनादी।। बड़ी खबर आ रही है।नेशनल हाईवे पर एक व्यापारी से लाख रुपए की उठाईगिरी की खबर आ रहीं है।

खबर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकर गांव की है।जानकारी के मुताबिक व्यापारी राजेश अग्रवाल अपने भांजा के साथ दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे।उनके हाथ में दुकान के गल्ले की राशि 1 लाख एवं एक लाख अलग से कूल 2 लाख रुपए उनके बैग में थे।तभी पाकर गांव मंदिर के पास 2 बाईक सवार आए और झपट्टा मारकर बैग को ही ले उड़े।उन्होंने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन सफल नहीं हुए।
मौके पर पहुंचे पत्थलगांव थाने के सब इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि घटना तकरीबन 8 बजे की है।पुलिस को सूचना देर से दी गई जिसके चलते आरोपी भाग पाने में सफल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।आरोपियों की तलाश जारी है।