Big breaking munaadi एक साथ 6 युवकों की मौत , किसी ने घर में दम तोड़ा तो किसी ने अस्पताल में ,पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप , मौत की वजह भी

munaadi news image
April 15, 2023



Big breaking munaadi एक साथ 6 युवकों की मौत , किसी ने घर में दम तोड़ा तो किसी ने अस्पताल में ,पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप , मौत की वजह भी

munaadi news image


Advertisement

Advertisement




डेस्क मुनादी।।2 अलग अलग गांव में  शराब पीने के चलते 6 युवकों की जान चली गई है । एक साथ हुए इतने मौत के बाद जिले भर ही नही पूरे प्रदेश में हाड़कंप मच गया है।


पूरी घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की है। जानकारी के मुताबिक जिले के पहाड़पुर और तुरकौलिया गांव के 6 युवकों की जान चली गई ।किसी ने घर में दम तोड दिया तो किसी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों को आशंका है कि युवकों की मौत शराब के चलते हो सकती है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसको के मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा ।


बताया जा रहा है कि मृत सभी 6 युवकों में 2 युवक पहाड़पुर के है जबकि 4 तुरकौलिया गांव के । पहाड़पुर में हुए 2 युवकों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने भी की है लेकिन प्रशासन अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि मौत की असली वजह क्या है ? 


Advertisement

Advertisement

बहरहाल इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है । आपको बता दें कि बिहार में बहुत पहले ही शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।शराब पर प्रतिबंध के बावजूद अगर शराब से मौत की पुष्टि होती है  पूरी सरकार कई सवालों के कटघरे में खड़ी हो सकती है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News