Big breaking munaadi जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , भारी संख्या में जंगल में पुलिस की दबिश ,पुलिस देखते ही सिर पर पांव रखकर भागने लगे, 7 को पुलिस ने धर दबोचा साथ में पुलिस को मौके से मिले इतने सारे बाईक ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
February 07, 2023



Big breaking munaadi जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , भारी संख्या में जंगल में पुलिस की दबिश ,पुलिस देखते ही सिर पर पांव रखकर भागने लगे, 7 को पुलिस ने धर दबोचा साथ में पुलिस को मौके से मिले इतने सारे बाईक ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image


Advertisement


रायगढ़ (लैलूंगा )मुनादी।।

बीते शाम को जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है ।पुलिस ने जुआरियों के पास से 15 मोटरसाइकिल और नकदी तकरीबन साढ़े 36 हजार रूपए जप्त किए है ।जुआ खेलने के आरोप में 7 लोगो को हिरासत में भी लिया गया है ।


जानकारी के मुताबिक जुआरी लैलूंगा और कापू थाना क्षेत्र के बार्डर कहे जाने वाले बुकड़ेगा के जंगल में 52 परियों का खेल खेल रहे थे तभी जुआ , सट्टा और नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली रायगढ़ जिले की पुलिस को इसकी सूचना मिली तो कापु और लैलूंगा पुलिस की टीम ने जंगल में ही संयुक्त रूप से जुआरियों के पास जाकर दबिश दे दी।पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। जुआरी सिर पर पांव रखकर भागने लगे।कुछ तो भागने में कामयाब भी हो गए जबकि पुलिस 7 को हिरासत में लेने में सफल हो गई ।जानकारी के मुताबिक जुआ फड़ के पास से भारी संख्या में  मोतरसाईकिलें जप्त की गई है जबकी पकड़ में आए जुआरियों से साढ़े 36 हजार नकदी भी बरामद किए गए हैं।


पकड़े गए जुआवड़ी  के नाम अजित राठिया पिता प्रेम साय बगुडेगा, देवराज अग्रवाल पिता सुमेरचंद अग्रवाल पत्थलगांव,नित्यानंद भोय पिता करम सिंह ससकोबा,सुभाष साहू पिता महेश साहू पत्थलगांव, सकदर सोनार पिता कुंदन सोनार सुखवासु पारा रैरुमा ,कीर्तन सारथी पिता किरण सारथी,रैरुमा ,छबि पटेल पिता भगत पटेल लैलूंगा इन पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है इस कार्यवाही के बाद से ही जुआरी  सक्ते में है आज के इस कार्यवाही में लैलूंगा थाना प्रभारी रमाशंकर तिवारी,कापू थाना प्रभारी बीएस पैंकरा,ए एसआई चंदन नेताम ,आरक्षक जान प्रकाश टोप्पो,प्रधान आरक्षक परमेश्वर पैंकरा,बिभूति सिंह की भूमिका रही।



जुआड़ियों के पास से 15 नग मोटरसाइकिल व नगदी रकम 36 हजार 500 जप्त किये गए अन्य जुआवड़ी मौके से फरार हो गए है। जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की जा रही है लैलूंगा  थाना क्षेत्र में जुआ फड़ सजाने वाले पर भी जल्द कार्यवाही के लिए योजना तैयार किया जा रहा है वही सट्टेबाज पर भी पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है पकड़े गए जुआड़ी लैलूंगा थाना क्षेत्र सहित पत्थलगांव ,बकारुमा,बगुडेगा से है जिसमे एक टीचर भी शामिल हैं।


आपको बता दें कि जिले के नए एसपी सदानंद ने सबसे पहले जिले के लैलूंगा थाने का निरीक्षण किया और इलाके में जुआ सट्टा और नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News