
रायपुर मुनादी।।
जोड़ो का दर्द , गंजेपन से छुटकारा और कैंसर जैसी गंभीर बिनारियों को जड़ से ठीक कर देने वाली आयुर्वेदिक दवाइयों का अगर आप सेवन कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। लोगो का आयुर्वेदिक दवाइयों की ओर बढ़ते रुझान का फायदा उठाकर नकली आयुर्वेदिक दवा खपाने का बड़ा कारोबार चल रहा है । राजधानी रायपुर में गुरुवार को ऐसे ही नकली दवा बनाने और खपाने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है ।
नकली दवा बना बेचकर कईयों की जान से खिलवाड़ करने वाले दवा कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की बड़ी खबर आ रही है।
राजधानी रायपुर में इन दवाओं को बड़े पैमाने पर बनाकर बेचने का काम चल रहा था। खाद्य और ड्रग्स विभाग को जब इनके ठिकानों की भनक लगी तो एक टीम बनाकर गुरुवार को नकली दवा बनाने और बेचने के कारोबार में शामिल लोगों के दुकान में छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई ।अबतक करोड़ों की दवाएं और दवा बनाने वाली सामग्रियों को जप्त किया गया है ।
रायपुर के गीतांजलि नगर स्थित बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी,यशिका ट्रेडिंग ,शिमगा के शारदा मेडिकल स्टोर में छापेमारी की करवाई करके करोड़ो रुपए के नकली टैबलेट बरामद किए गए है ।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई सबसे पहले छोटे से मेडिकल दुकान सिमगा स्थित शारदा मेडिकल स्टोर से शुरू की गई। औषधि प्रशासन विभाग और खाद्य विभाग की टीम सबसे पहले ग्राहक बनकर इस मेडिकल स्टोर में पहुंचे और फिर दुकान के भीतर जाकर देखा तो दवा कारोबारी ने दुकान के भीतर दवा फैक्ट्री का पूरा सेट अप लगा रहा था। यहां कैंसर ,जोड़ो का दर्द और सिर पर बाल उगाने संबंधित कई नकली दवाओं के रॉ मैटेरियल मिले जिनकी कीमत करोड़ों में है।
इन दवाओं को यहां बनाकर बड़े बड़े मेडिकल दुकानों में सप्लाई कराया जा रहा था। मार्केट में इन दवाओं को उज्जैन का प्रोडक्ट बताया जाता था जबकि इन्हे रायपुर में ही तैयार किया जाता था जिसकी जानकारी खाद्य विभाग air औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों को लग गई और गुरुवार को इनके सभी ठिकानों पर दोनो विभाग के अफसरों ने छापा मार दिया।
जांच टीम ने जब इन दवाओं की जांच की तो पता चला कि तथा कथित आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथिक डाइक्लोफेनिक और अक्सलोफेनिक की मात्रा पाई गई ।