Breaking jashpur विधायक के भूमिपूजन पर फिर शुरू हुआ विवाद , भूमिपूजन की सूचना जारी होते ही एक शख्स ने उठाया ऐसा कदम , तो कांग्रेस बोली -ये तो , पढिये पूरी खबर , जानिए पूरा मामला

munaadi news image
October 06, 2023



Breaking jashpur विधायक के भूमिपूजन पर फिर शुरू हुआ विवाद , भूमिपूजन की सूचना जारी होते ही एक शख्स ने उठाया ऐसा कदम , तो कांग्रेस बोली -ये तो , पढिये पूरी खबर , जानिए पूरा मामला

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।जिले के कुनकुरी में आज होने वाले हाईटेक बस स्टैंड का भूमिपूजन खटाई में पड़ता हुआ दिख रहा है  क्योंकि जिस जमीन पर हाईटेक बस स्टैंड का आज भूमिपूजन होना है उस जमीन के मालिक ने गुरुवार को अपने वकील के जरिये कलेक्टर को आवेदन देकर भूमिपूजन पर रोक लगाने की मांग की है । 

Advertisement

Advertisement


 दरअसल गुरुवार को कुनकुरी के एक वाट्सप ग्रुप में एक सूचना प्रसारित हुई  "6-10-2023 को 2 बजे विधायक जी के द्वारा हाईटेक बस स्टैंड का भूमि पूजन कार्यक्रम होना है ।उद्यमी विकास के पास।"



इस सूचना के मिलते ही उद्यमी विकास के द्वारा जिस अनुसूचित जनजाति  के सदस्य की भूमि पर कब्जा किया गया है उस भूमि स्वामी के उत्तराधिकारी वीरेंद्र लकड़ा के द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से  कलेक्टर जशपुर के समक्ष आवेदन पेश कर उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम को तत्काल रोकने की मांग की है । विदित हो कि उक्त भूमि से सम्बंधित धारा 170(ख) भू  राजस्व संहिता के एक मामला कलेक्टर जशपुर के समक्ष सुनवाई हेतु पूर्व से ही लंबित है ,आवेदक वीरेंद्र लकड़ा ने  अपने आवेदन में बताया कि उक्त भूमि उनके पूर्वजों की है और उद्यमी विकास संस्था के द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया है  चूंकि उक्त जमीन से सम्बंधित 170(ख) का मामला कलेक्टर जशपुर के न्यायालय में लंबित है और यह जानते हुए भी कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के द्वारा जबरन हमारी पैतृक भूमि पर हाईटेक बस स्टैंड के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जो उचित नहीं है यदि विवादित भूमि पर हाईटेक बस स्टैंड बनाया जाता है तो इससे वाद बाहुल्यता बढ़ेगी । बहरहाल खबर लिखे जाने तक उक्त मामले में कलेक्टर जशपुर के द्वारा कोई आदेश जारी करने की जानकारी नहीं मिली है ।आवेदक के अधिवक्ता फिरोज खान ने बताया कि मामले में बहस हो चुकी है उम्मीद है इस पर कलेक्टर जशपुर जल्द कोई आदेश  पारित करेंगे।


Advertisement

Advertisement

  इस मामले में कांग्रेस नेता पंकज गुप्ता ने बताया यहॉं 3 विकासकार्यों का भूमिपूजन होना है और भूमिपूजन से जमीन विवाद का कोई लेना देना नहीं है । भूमिपूजन कहीं भी किया जा सकता है । यह भी जरूरी नहीं है कि जहाँ भूमिपूजन हो वहीं पर निर्माण कार्य भी हो ।निर्माण कार्य कहीं और भी हो सकता है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News