जशपुर मुनादी।। कुनकुरी लगे कंडोरा गोकुला धाम परिसर में वर्षों पुराने लगे बरगद के पेंड़ को नुकसान पहुंचाने के मामले में आज ग्रामीणों ने कुनकुरी वन परिक्षेत्र के रेंजर सुरेंद्र होता के विरुद्ध लंबी चौड़ी शिकायत की है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
ग्रामीणों के द्वारा जिले के कलेक्टर और डीएफओ से की गई शिकायत में बताया गया है कि ग्रामीणों की आपत्ति और विरोध के बावजूद रेंजर सुरेंद्र होता कटे हुए बरगद के पेंड़ का न तो अवलोकन निरीक्षण करने आये न ही उन्होंने ग्रामीणों के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की । ग्रामीण तीन दिनों तक रेंजर होता का कंडोरा में इंतज़ार करते रहे लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी ग्रामीणों से बात चीत करने मौके पर नहीं पहुँचा। यहाँ तक की ग्रामीणों से चर्चा करने आये कुनकुरी तहसीलदार और थाना प्रभारी सुनील सिंह के द्वारा भी उन्हें बार बार मौके पर बुलाया गया लेकिन वो उनकी बात भी नहीं माने ।अंततः ग्रामीणों को न्याय के लिए जिले के अधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ा और रेंजर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करनी पड़ी ।
ये है ग्रामीणों की शिकायत और मांग
निवेदन के साथ सूचित करना चाहते हैं, कि हमारे महाकुल यादव समाज द्वारा आरक्षित भूमि यज्ञ नगर गोकुल धाम कंडोरा में सांस्कृतिक एवं सभा मंध के सामने खड़े वट वृक्ष को वन विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से काटा गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। क्योंकि इस वट वृक्ष का पूर्वजों से जुड़ी भावनाएं एवं पूजा पाठ किया जाने वाला वृक्ष है. इसमें अनेक मान्यताएं हैं। इस वट वृक्ष का विशेष मान्यता यह भी है कि यहां हजारों दीपक जलाया जाता है साथ ही मंदिर के पास स्थित है, जिससे इस वृक्ष को काटने का कोई औचित्य नहीं बनता, पूर्व में इस वट वृक्ष पर पीठाधीश्वर राम बालकदास जी पाटेश्वर धाम के कर कमलों से धी द्वारा 9 कुंडीय महायज्ञ किया गया है।
आगे इस विषय पर ग्रामीणों द्वारा जाँच पड़ताल करने पर यह बात पता चला है कि उक्त प्रकरण को अंजाम देने के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी कुनकुरी श्री सुरेंद्र होता के मौखिक आदेश पर श्री दिगंबर राम पिता स्व कृष्णा राम उम्र 56 ग्राम कोरंगा, कुनकुरी उपवन मंडल कुनकुरी के गोदाम सुरक्षा श्रमिक के रूप में पदस्थ हैं, जिन्होंने मशीन द्वारा वृक्ष काटा गया है। जिनका कथन की छाया प्रति संलग्न है।
महोदय, प्रकरण के निराकरण हेतु ग्रामीणों ने श्री सुरेंद्र होता जी को स्पस्टीकरण के लिए कंडोरा बुलाया गया परन्तु यह हमारी गलती नहीं है कह कर ग्रामीणों से रूबरू होने से साफ इंकार कर दिया गया। इसी तारतम्य में ग्रामीणों ने आये हुए थाना प्रभारी श्री सुनील सिंह व मौके पर आये तहसीलदार महोदय-कुनकुरी, पटवारी श्री प्रवीण मिंज के समझाईस पर ग्रामीणों ने एक दिन बाद बैठकर प्रकरण का निराकरण करने हेतु सुलह सामंजस्य बनाया गया, परन्तु दूसरे दिन भी वन परिक्षेत्र अधिकारीयों द्वारा मौका पर आकर न जांच किया गया और न ही ग्रामीणों से रूबरू बातचीत जरुरी समझा गया।
महोदय, अततः ग्रामीणों द्वारा यह निर्णय किया गया की उक्त प्रकरण के जाँच हेतु उच्च अधिकारीयों एवं मंत्रियों को शिकायत प्रस्तुत किया जाए।
अतः महोदय जी से पुनः प्रार्थना है की उक्त प्रकरण की जांच कर दोषी कर्मचारी एवं अधिकारी पर कठोर कार्यवाही किया जाए, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हो और ग्रामीण कोई उग्र कदम न उठायें, हमें आशा है की 3 दिवस के भीतर पूर्ण कार्यवाही की जाए अन्यला ग्रामीण एवं महाकुल यादव समाज कंडोरा उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।