Breaking Jashpur महिला भाजपा पार्षद ने नगरपालिका सीएमओ पर लगाये गम्भीर आरोप ,कलेक्टर से की शिकायत , लिखा-सरकारी भवन को कर दिया ......पार्षद की शिकायत पर सीएमओ ने ......

munaadi news image
July 19, 2022



Breaking Jashpur महिला भाजपा पार्षद ने नगरपालिका सीएमओ पर लगाये गम्भीर आरोप ,कलेक्टर से की शिकायत , लिखा-सरकारी भवन को कर दिया ......पार्षद की शिकायत पर सीएमओ ने ......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर नगरपालिका के सीएमओ के उपर शहर की एक भाजपा पार्षद ने सरकारी भवन का निजी उपयोग करने के गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला पार्षद मालती भगत ने अपने लेटर पेड में कलेक्टर को लिखित में बताया है कि नगरपालिका के सीएमओ के द्वारा वार्ड नम्बर 16 में वर्षो पहले बनाये गए सामुदायिक भवन बनाया गया था जिसमे वार्डवासी काफी पहले से सामुदायिक /सामाजिक कार्यक्रमो के लिए उपयोग किया करते थे लेकिन बिगत कुछ दिनों से मुख्य नगगरपालिक अधिकारी के द्वारा इस सामुदायिक भवन का निजी उपयोग किया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोग शादी एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम करने से वंचित रह जा रहे हैं उंन्हे इसके चलते कई तरह की परेशानियां हो रही हैं ।वार्डवासी बार बार मेरे पास आकर समस्या के निराकरण की मांग कर रहे हैं।


वार्ड पार्षद ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उन्हें उनके वार्ड का सामुदायिक भवन वापस कर सामुदायिक भवन का निजी उपयोग करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय ।


इस सम्बंध में जब हमने सीएमओ नगरपालिका से दूरभाष कर। उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उनकी ओर से इस बाबत कुछ भी नहीं कहा गया।व्हाट्सएप्प के जरिये उन्होंने यह जरूर जाना कि किस वार्ड पार्षद के द्वारा शिकायत की गई है लेकिन उन्होंने व्हाट्सएप्प के जरिये भी अपनी ओर से कुछ नहीं कहा ।


जानकारी यह भी मिल रही है कि वार्ड। नम्बर 16 में। स्थित उक्त सामुदायिक भवन को दुरुस्त और शानदार बनाने के लिए काफी रुपये भी खर्च किये गए है ।इस सम्बन्ध में भाजपा के अन्य पार्षदों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि किस मद या योजना से सामुदायिक भवन में लाखो रुपये खर्च किये गए ।इसकी जानकारी के लिए उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मंगाई गई है।जानकारी मिलने पर ही। पता चल पाएगा कि आखिर किस योजना और किस उद्द्देष्य से सामुदायिक भवन में इतने रुपये खर्च किये गए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News