जशपुर मूनादी ।। अभी अभी कुनकुरी कन्या शाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सब्जी मार्केट के एक सब्जी दुकान को रौंदते हुए कन्या शाला बाउंड्री के अंदर जा घुसा । खाश बात ये कि सब्जी दुकान में बैठा एक 13 साल का बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसे आनन फानन में अस्प्ताल ले जाया गया है।

शनिवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास सब्जी मार्केट में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क को छोड़ सीधे सब्जी मार्केट के एक सब्जी दुकान को रौंदते हुए कन्या शाला बाउंड्री के अंदर जा घुसा । इस दौरान सब्जी दुकान में मौजूद एक 13 साल का बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया । उसे गभीर चोटें आई हैं । आनन फानन में उसे अस्प्ताल ले जाया गया है ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर भाग पाने में सफल हो गया । घटनास्थल पर कुनकुरी पुलिस पहुँच गई है।