जशपुर मुनादी।।जिला मुख्यालय के बाला छापर में पिक अप पलटने से 4 मवेशियों की मौत की खबर के बाद दूसरी खबर लोरो घाट से आ रही है जहां लावारिश खड़ी एक एकोर्पियो में आधा दर्जन मवेशी पाए गए है।बताया जा रहा है कि मवेशियों को स्कॉर्पियो में ठूंस ठूंस का भरा गया था जिसके चलते स्कॉर्पियो के भीतर ही एक मवेशी की मौत हो गई जबकि अन्य मवेशी अभी जीवित है।
जानकारी के मुताबिक वाहन में 6 मवेशी थे जिन्हे बड़े ही बेरहमी से बांध कर रखा गया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के युवा नेताओं की टीम पुलिस बल के साथ बाला छापर से लोरो घाट के लिए रवाना हो रहे थे इसी बीच लोरो मंदिर के पास 2 संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।युवकों को दुलदुला पुलिस पूछताछ के लिए दुलदुला थाना ले गई है।
