जशपुर मुनादी ।। शिक्षा के नाम पर बेगारी का एक और मामला सामने आया है।इस बार मामला दुलदुला का है जहां हॉस्टल की छात्राओं से धान कटवाया जा रहा था । मुनादी डॉट कॉम के पहल पर शिक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और टीम को देखते ही धान काट रही छात्राएं और धान कटवा रही शिक्षिकाये मौके से भागने लगी।

जानकारी के मुताबिक मिशनरीज संस्था सेंट मैरिज हायर सेकेंडरी दुलदुला स्कूल में पढ़ने वाली हॉस्टल की छात्राओं को सुबह सुबह धान की कराई करवाने ले जाया गया ।100 से भी ज्यादा संख्या में छात्राओं के द्वारा धान कटवाया जा रहा था।स्थानीय लोगो के द्वारा छात्राओं से धान कटवाने की तस्वीरें मुनादी डॉट कॉम को भेजा गया।हमारे पास तस्वीर आने के बाद हमने इसकी सूचना बगीचा बी ई ओ मार्टिन खलखो को दिया ।उन्होंने तत्काल एक टीम बनाकर टीम को मौके पर भेजा और शिक्षा विभाग की टीम देखते ही छात्राएं और शिक्षिका वहां से भागने लगे।
बीइओ मार्टिन खलखो ने बताया कि एन एस एस का बैनर लगाकर संस्था के द्वारा संस्था के खेत में लगे धान को छात्राओं से कटवाया जा रहा था जो कि गलत है। एन एस एस का बैनर लगाकर कोई भी संस्था छात्र या छात्राओं से निजी कार्य नहीं करवा सकती ।उन्होंने बताया कि आज ही संस्था को एक नोटिस जारी किया जा रहा है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।