जशपुर मुनादी ।।चोरी ने सुनसान घर में सोना चांदी और नकदी रकम पर हाथ साफ कर दिया।इसका खुलासा तब हुआ जब घर के लोग दशहरे की छुट्टी मनाकर अपने घर लौटे।

मामला तपकरा का है।यहां के भंडार डीपा स्थित शंकर मेडिकल स्टोर के संचालक आर एस पाठक दशहरे की छुट्टी मनाने कही बाहर गए थे। सोमवार की सुबह जब वह अपने घर लौटे तो बाहर गेट का ताला ज्यों का त्यों लगा था लेकिन जब वे ताला खोलकर अंदर गए तो और अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर के सारे सामान बिखरे थे और घर की आलमारी और दुकान के गल्ले में रखे नकदी और जेवर भी गायब थे ।
पुलिस थाना तपकर को इसकी सूचना दी गई।चोरी को पकड़ने डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।थाना प्रभारी एल आर चौहान ने बताया कि कुछ सोने चांदी के जेवर और तकरीबन 16 हजार नकदी की चोरी हुई है।आरोपियों की छान बीन की जा रही।