जशपुर मुनादी ।। हॉट सीट में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय के आगमन के बाद कुनकुरी में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री भुपेश बघेल का आना तय हुआ है । जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक पूर्व सीएम भुपेश बघेल तकरीबन 45 मिनट कुनकुरी में रहेंगे ।इस बीच वो कुनकुरी के मिडिल स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे । दोपहर सवा 2 बजे उनका कुनकुरी आगमन होना है।
आपको बता दें कि रविवार को पदेश के सीएम विष्णुदेव साय का भी कुनकुरी आना हुआ था । सीएम भाजपा के चुनावी दफ्तर आये थे इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया था और स्थानीय नेताओं से मुलाकात भी की थी।
कुनकुरी निकाय सीएम का विधानसभा मुख्यालय होने के कारण और यहाँ पूर्व सीएम भुपेश बघेल के काफी करीबी युवा नेता विनयशील को चुनाव मैदान में उतरने के कारण कुनकुरी निकाय हॉट सीट बन गया है ।