जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर से आ रही है।खबर है कि जशपुर से झारखण्ड गुमला की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे 43 में कोतवाल का आदमी बनकर कई सारी गाड़ियों से नकदी और मोबाईल की लूट पाट हुई है। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है ।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते 16 जुलाई को गुमला रोड के भलमन्डा, रूपसेरा और झरगाव में कोतवाल का आदमी बनकर 5 -6 मालवाहको से हजारों रुपयों की लूट पाट हुई है। माल वाहन चालकों से नकदी तो नकदी उनके मोबाईल भी लूट लिए गए ।
जानकारी के मुताबिक इन सभी मालवाहनो मे मिर्ची लोड थे।मिर्ची जशपुर के किसी बसन्त गुप्ता का था जिसे लोड करवाकर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। तभी लोदाम से आगे इन मालवाहको को एक गिरोह मिला जिनके हाथ मे हथियार (बंदूक)थे और वे सभी कोतवाली टीआई का आदमी बता रहे थे ।कोतवाली टीआई का धौस दिखाकर इनसे नकदी तो नकदी इनके मोबाईल को भी लूट लिया गया ।इन्ही लोगो के द्वारा रूपसेरा पतरा टोली ,भलमण्डा और झरगाव में बारी बारी से मालवाहको को निशाना बनाया गया और इनसे लूट पाट की गई ।जिन ड्राइवरो के पास जितने पैसे थे उतने पैसे आरोपियों ने छीन लिए और बात आगे तक न जाय इसलिए उनके मोबाईल भी छीन लिए गए।
एक शिकायतकर्ता ड्राईवर ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बज रहे थे तभी रूपसेरा के पास उसे रोक लिया गया और जेब मे रखे सारे पैसे की मांग करने लगे ।उनकी संख्या लगभग पांच थी और सभी के पास रिवाल्वर जैसे हथियार थे । पांचों में से एक का नाम उसने मयंक तिवारी बताया और खुद को कोतवाली थाना प्रभारी का आदमी बताते हुए जेब मे रखे सारे पैसे और मोबाईल छीन लिए । शिकायतकर्ता ने बताया कि कई गाड़ियों से इस तरह की हरकत की गई ।आखिरी में उन्होंने रात को ही मिर्ची व्यापारी बसन्त गुप्ता को इसकी सूचना दी और रात में ही कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गयी साथ मे 3 माल वाहन चालकों ने आवेदन देकर लूटपाट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मॉग की ।3 वाहन ड्राइवरो के द्द्वारा रात को ही कोतवाली थाना को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी गयी और इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नही की है।जबकि पुलिस का कहना है कि आवेदनकर्ताओं ने घटना की लिखित में सूचना दी है।उंन्हे घटना की एफ आई आर कराने को कहा गया था लेकिन वे एफाईएआर करने दुबारा नहीं आये फिर भी उनके आवेदन के आधार पर जॉच की जा रही है।