Breaking news जिले में चोरी का आया बड़ा ही दिलचस्प मामला , पहले बुलेट की चोरी की फिर उसी बुलेट से चला गया सब इंस्पेक्टर , नजर पड़ते ही आ गई पुलिस फिर

munaadi news image
February 01, 2023



Breaking news जिले में चोरी का आया बड़ा ही दिलचस्प मामला , पहले बुलेट की चोरी की फिर उसी बुलेट से चला गया सब इंस्पेक्टर , नजर पड़ते ही आ गई पुलिस फिर

munaadi news image


Advertisement



जांजगीर चांपा मुनादी।।



जिले में चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दिलाने गए एक युवक को जिले की पुलिस ने बुलेट सहित गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस बुलेट से अपने रिश्तेदार को सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दिलाने गया था वो बुलेट चोरी की थी । दूसरे की बुलेट चोरी करके रिश्तेदार को पुलिस सब इंस्पेक्टर बनाने का ख्वाब पालने वाला सख्श उस वक्त पकड़ में आया जब बुलेट मालिक ने अपनी बुलेट पहचान लिया ।बुलेट मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर जाकर बुलेट सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया।



बुलेट मालिक  (प्रार्थी) त्रिवेन्द्र साहू  निवासी शिवरीनारायण केरा रोड द्वारा शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर सायकल बुलेट क्रमांक CG11 AW 9753 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। जिस पर अज्ञात आरोपी  के विरूद्ध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।


विवेचना के दौरान  प्रार्थी से जानकारी प्राप्त हुई कि  एक व्यक्ति इसकी  मोटर सायकल बुलेट को चोरी कर सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दिलाने गया था एवं परीक्षा दिलाकर रेल्वे कालोनी बिलासपुर में मोटर सायकल को रखा है। जिस पर तत्काल शिवरीनारायण पुलिस टीम द्वारा रेल्वे कालोनी बिलासपुर पहुचकर दबिश दिया गया जहाँ मोटरसाइकिल चोरी करने वाले से पूछताछ करने पर अपना नाम सौरभ शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया गया।


पुलिस ने बताया कि  आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी के सम्बंध में पूछने पर  दिनांक 19.01.23 को चंद्रपुर से अपने साथी हितेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी तिवारीपारा बनारी थाना जांजगीर के साथ वापस आते समय शिवरीनारायण में होण्डा शो रूम के सामने मैकेनिक दुकान के पास बुलेट मोटरसायकल को देखकर चोरी करने की योजना बनाकर चोरी कर ले जाना बताने पर प्रकरण में  धारा 34 भादवि जोडी गई। 

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 11 BC 8893 को बरामद कर आरोपी हितेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा 27 निवासी गटौरा थाना मस्तूरी के साथ साथ उसके सहयोगी हितेश विश्वकर्मा (19)निवासी तिवारी पारा बनार  जिला जांजगीर को भी गिरफ्तार के जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News