Breaking news आप भी हो सकते हैं बड़ी ठगी का शिकार ,हो जाइए सावधान ,इस तरह इलाके में चल रहा है ठगी का बड़ा कारोबार ,यकीन ना हो तो पूरी खबर पढ़िए

munaadi news image
February 02, 2023



Breaking news आप भी हो सकते हैं बड़ी ठगी का शिकार ,हो जाइए सावधान ,इस तरह इलाके में चल रहा है ठगी का बड़ा कारोबार ,यकीन ना हो तो पूरी खबर पढ़िए

munaadi news image




जांजगीर चांपा मुनादी।।

जिले की पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह के 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है। ठगों ने इलाके के कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी थी।पीड़ितों ने ठगी की शिकायत पुलिस को की फिर पुलिस ने बारीकी से मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


      पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भक्तराम मेहेर पिता मागुड़ी मेहेर उम्र 49 वर्ष निवासी पाढीघाट चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेजस्वी प्रसाद साहू, श्यामसुंदर जगत, किशन राजे महेश कश्यप लोगों के द्वारा Troy Invester Application (क्रिप्टो करेंसी) में पैसा लगाने पर बहुत अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर प्रार्थी से 3,20,000 रूपये एवं ध्रुव प्रसाद मेहर से 320000/रुपये, संजय कसेर से 320000/रुपये, खेमचंद यादव से 320000/रुपये हेमचंद देवागन से 320000/रुपये, शिव देवागन से 348000/रुपये, अमरनाथ देवांगन से 320000/रुपये, खेमचरण देवागन से 320000/रुपये, अमित कसारी से 320000/रुपये, नारायण साहु से 320000/रुपये, सुजाता मेहर से 320000/रुपये, अभिषेक देवागन से 100000/रुपये, मो० अख्तर अंसारी से 100000/रुपये, नागेंद्र मढ़ाई से 51000 रुपये, संगीता कसेर से 50000/रुपये. टुकुना मेहर से 22000/रुपये, गांधी देवागन से 21000/ रूपये हेमकुमार देवांगन से 20000/रुपये, रूख्सार फातिमा से 12800 रूपये, शशांक कसेर से 11000/- रूपये, नीलाम्बर देवांगन से 5000/रुपये कुल 39,40,800/- रूपये नगद एवं फोन में, आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से जमा कराकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर थाना चांपा में तेजस्वी साहू, किशन लाल रात्रे एवं 02 अन्य के विरुद्ध अप.क 66/2023 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
           विवेचना दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया बाद आरोपी पता तलाश के दौरान आरोपी 01. तेजस्वी साहू उम्र 48 साल मुल निवासी ग्राम दुड़ी थाना बिलाईगढ जिला सारगढ़-बिलाईगढ़ हाल पता मारुती विहार कालोनी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा 02. किशन रात्रे उम्र 49 साल मुल निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर हाल पता नहरिया बाबा रोड जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा को तलब कर अपराध के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लिया गया।
        आरोपी तेजस्वी प्रसाद साहू के कब्जे से रूपये पैसे लेनदेन का एक रजिस्टर, 01 नग मोबाईल, एक खाता पासबुक भारतीय स्टेट बैंक का एक कैंसल चेक को जप्त किया गया एवं आरोपी द्वारा अपने खाता में 20,000 रूपये राशि होना बताया गया।
       आरोपी किशन रात्रे के कब्जे से पेश करने पर एक नग भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम, 01 नग मोबाईल को जप्त किया गया तथा आरोपी द्वारा अपने खाता में 10,000 रुपये होना बताने उक्त दोनो खाता को सीज कराने हेतु प्रतिवेदन भेजी गई है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 01.02.2023 के 11.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। 
           उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, विक्टर कुजूर, म. प्र. आर श्यामा जायसवाल, आरक्षक माखन साहू, रोहित करा. दीपक राठौर, भूपेंद्र गोस्वामी, नितिन द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News