Breaking news राजीनामा के लिए राजी नहीं हुआ तो डंडे से पीट पीट कर मार डाला और शव को जला भी दिया, पढ़िए पूरी खबर जानिए वारदात का पूरा ब्यौरा

munaadi news image
February 02, 2023



Breaking news राजीनामा के लिए राजी नहीं हुआ तो डंडे से पीट पीट कर मार डाला और शव को जला भी दिया, पढ़िए पूरी खबर जानिए वारदात का पूरा ब्यौरा

munaadi news image


Advertisement




जांजगीर चांपा मुनादी।।

पहले डंडे से पीट पीट कर जान ले लिया फिर उसके मरने के बाद उसके शव को पैरावट में रखकर अग्नि संस्कार भी कर दिया ।यह पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले का है।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल आरोपी मृतक से एक पुराने मामले में राजीनामा का दबाव बना रहे थे ।मृतक जब उनकी बातों में नहीं आया तो आरोपियों ने पहले डंडे से पीट पीट कर उसकी जान ले ली फिर उसे पैरावत में रखकर उसके शव का अग्नि संस्कार भी कर दिया ।

घटना जिले के नैला पुलिस चौकी की है।पुलिस ने बताया कि चौकी नैला के मर्ग क्र0 11/2023 धारा 174 जा० कौ० मृतक प्रदीप कुमार चौबे उम्र 40 वर्ष निवासी बिरकोनी चौकी नैला के मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया. मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पी०एम० हेतु जिला अस्पताल जांजगीर रवाना किया गया, जो मृतक के शव को अधिक जले होने से डॉक्टरों की टीम द्वारा सिम्स बिलासपुर रिफर करने पर शव का पी०एम० सिम्स में कराया गया है। पी०एम० रिपोर्ट पर क्यूरी भी कराई गई। जिस संबंध में मृतक के परिजनों का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथन में गांव के शशिकांत शर्मा तथा सनत शर्मा से पुराने प्रकरण में राजीनामा होने की बात को लेकर आये दिन विवाद करना, धमकी देना तथा संजय श्रीवास को रात्रि 08 बजे करीब प्रदीप चौबे के साथ घटना स्थल के कुछ दूर के घर में जाकर माचिस मांगने की बात बताते हुये तीनों पर प्रदीप चौबे की हत्या करने का संदेह व्यक्त किये है। 
          सम्पूर्ण मर्ग जांच में मृतक प्रदीप कुमार चौबे को डण्डा से प्राणघातक हमला करने से मृतक प्रदीप कुमार चौबे को मृत होना जानकर पैरा में रखकर जलाकर साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास करना पाया गया है, जो प्रथम दृष्टया धारा 302 201, 34 भादवि० का घटित होना पाये जाने से अप० क्रमांक 100 / 23 धारा 302, 201, 34. 120बी का अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
       प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के संदेहियों शशिकांत शर्मा, सनत शर्मा एवं संजय श्रीवास को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 22.01.2022 को पूर्व में किये हुये रिपोर्ट में राजीनामा नहीं होने की बात को लेकर प्रदीप चौबे की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने की योजना बनाकर तीनों पेट्रोल डिब्बा एवं डण्डा लेकर प्रदीप चौबे के पास में गये। नशे में धुत प्रदीप चौबे को डण्डा से सिर में ताबडतोड प्राणघातक हमला करने लगे जिससे मौके पर ही प्रदीप बेहोश हो गया, जिसे बेहोशी के हालत में पास के पैरावट के ढेर में घसीटते हुये ले गये। पैरावट के ढेर में रखकर पेट्रोल छिड़कर पैरावट में आग लगाकर जला दिये। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, डण्डा तथा पेट्रोल बाटल तथा खुन लगे कपड़े को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपियों को दिनांक 01.02 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
     अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक आर०एन० कुजूर, सउनि० सियाराम यादव, आरक्षक भूषण राठौर, डमरु सिंह,  सुनील सिंह ठाकुर एवं जितेश राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News