बुलाती है मगर जाने का नहीं ! एक सख्श ने लिफ्ट का दिया ,सबकुछ ले गई .....पढिये पूरी खबर और आप भी हो जाइये सावधान

munaadi news image
August 01, 2022



बुलाती है मगर जाने का नहीं ! एक सख्श ने लिफ्ट का दिया ,सबकुछ ले गई .....पढिये पूरी खबर और आप भी हो जाइये सावधान

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। अनजान महिला को लिफ्ट देना एक आदमी को इतना महंगा पड़ गया कि एक शख्स को अब थाना पुलिस का चक्कर काटना पड़ रहा है। दरअसल वह महिला लिफ्ट देने वाले के माल पर ही हाथ साफ कर दी। 

Advertisement

Advertisement


मामला  गुरुग्राम का है।फरीदाबाद के रहने वाले संजीव कुमार ने एक महिला को लिफ्ट क्या दिया उसे लाइसेंसी रिवाल्वर और हजारों रुपए  नकदी से हाथ धोने पड़ गए।प्रार्थी संजीव ने इस पूरे मामले की शिकायत फरीदाबाद थाने में की है।


प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नि को लेने अपनी कार से एमजी रोड मेट्रो स्टेशन जा रहा था।तभी सहारा मॉल के पास एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगा और कार में बैठ गयी। कार में बैठी महिला अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों में प्रार्थी को इस कदर उलझा दी कि वह उसके झांसे में आ गया ।थोड़ी दूर जाने के बाद महिला ने कुछ खाने की इच्छा जताई ।गाड़ी रोककर दोनो ने कुछ खाया फिर महिला प्रार्थी को उलझाकर सेक्टर 39 गेस्ट हाउस ले गयी ।



Advertisement

Advertisement

दोनो गेस्ट हाउस मे ही रुक गए ।इस बीच प्रार्थी को नींद आ गयी।अगले दिन सुबह जब प्रार्थी की नींद खुली तो माजरा ही बदल गया था। न तो महिला कमरे में थी न ही कार की चाभी ।बाद में गेस्ट हाउस के गार्ड ने बताया कि कार की चाभी एक गमले में फेंका हुआ है।गमले से चाभी उठाकर जब संजीव ने कार का गेट खोला तो देखा कि कार में रखे 40 हजार नकदी और उसके लाइसेंसी रिवाल्वर भी कार से गायब थे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News