दिल्ली मुनादी।। राष्ट्रपति के रूप में एनडीए के आदिवासी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल दिखा। भाजपा के द्वारा देश के लगभग सवा लाख आदिवासी गांवों में क्षण का आयोजन किया गया था वहीं इस अवसर पर आदिवासी सांसद भी जश्न करते हुए दिखे।
ज्यादातर आदिवासी गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को जश्न के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ता आदिवासी गांवों में गए और उन्हें भारत के प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी और उनके साथ मिलकर मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। इस जश्न की तैयारी पूर्ण में ही की जा चुकी थी।
सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें भाजपा के सांसद आदिवासी गीत की थाप पर अपने शैली में नृत्य कर रहे हैं। इसमें रायगढ़ की लोकसभा सांसद गोमती साय भी शामिल है। हालांकि द्रौपदी मुर्मू एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी थी और उनकी जीत तय मानी जा रही थी, फिर भी भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों ने लोगों में संदेश देने के लिए इस अवसर कोंकश्न का रूप दे दिया।
राष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणिये मत प्रणाली के द्वारा किया जाता है। इस चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के सदस्य भाग लेते हैं। एक विधानसभा के विधायक के वोट की गणना करने का एक सूत्र होता है उसी के जरिए मत की गणना की जाती है।