Chhattisgarh election 2023, इस बार 6 प्रतिशत कम वोटिंग, सबसे ज्यादा मतदान डोंगरगढ़ में और सबसे कम बीजापुर में, 70 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 08, 2023



Chhattisgarh election 2023, इस बार 6 प्रतिशत कम वोटिंग, सबसे ज्यादा मतदान डोंगरगढ़ में और सबसे कम बीजापुर में, 70 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रायपुर मुनादी।। छत्तीसढ़ में नक्सली दहशत के बीच 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 70.81 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस दौरान बीजापुर में सबसे कम 40.98 अौर भानुप्रतापपुर में सबसे ज्यादा 79.01 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के यह आंकड़े जारी किए हैं, अभी इसमें बदलाव हो सकता है।

इस साल 20 सीटों पर 6 फीसदी मतदान कम हुआ है।​ 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.95% औसत मतदान हुआ था, इस बार 70.87 % वोटिंग हुई है। इस बीच, मतदान समाप्त होने के बाद मंगलवार की रात को भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी भी हुई। अब दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को 70 सीटों पर होगा।

इस बीच, 20 सीटों पर मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने जीत के दावे किए और एक दूसरे का सूपड़ा साफ होना भी बताया। भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने जहां आज संपन्न हुए सभी 20 सीटों पर जीत का दावा किया वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कहा कि  आज हुए मतदान वाली सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

वोटिंग के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के 3 मंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष भी बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र का व्यापक असर दिखा, जनता का भरपूर साथ मिला है। मैंने स्वयं राजनांदगांव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा। लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ ही भाजपा के हमारे कार्यकर्ता लगातार मतदान केंद्रों के पास मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए उपस्थित रहे। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश था। इससे स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगांव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का इंटरनल फीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है कि पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं। लोगों ने बढ़- चढ़कर भाजपा के पक्ष में वोट किया है।

20 सीटों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता: बैज

वहीं, दूसरी तरहफ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहले चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे हैं। पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार की पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को निभाया है। जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया।


जानिए कहां कितनी वोटिंग हुई

डोंगरगढ़ - 77.4
खैरागढ़ - 76.31
कोंडागांव - 76.29
कांकेर - 76.13
डोंगरगांव - 76.08
मोहला - मानपुर - 76
जगदलपुर - 75
केशकाल - 74.49
राजनांदगांव - 74
कवर्धा - 72.89
खुज्जी - 72.01
बस्तर - 71.39
पंडरिया - 71.06
अंतागढ़ - 70.72
खैरागढ़ - 64.48
चित्रकोट - 70.36
नारायणपुर - 63.88
दंतेवाड़ा - 62.55
बीजापुर - 40.98
कोंटा - 50.12
कुल - 70.87 फीसदी

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News