रावण को लेकर नहीं थम रहा है झगड़ा ! दो भाइयों पर एफआईआर के बाद आया नया मोड़ , कांग्रेस नेता ने कहा -ये है सच, पुलिस को लिखकर दिया, पढिये पूरी खबर

munaadi news image
October 06, 2025



रावण को लेकर नहीं थम रहा है झगड़ा ! दो भाइयों पर एफआईआर के बाद आया नया मोड़ , कांग्रेस नेता ने कहा -ये है सच, पुलिस को लिखकर दिया, पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मूनादी।। कहने को तो रावण मर गया लेकिन रावण को मारने को लेकर उपजा हुआ विवाद थमने के बजाय सुलगता ही जा रहा है। रावण का पुतला फूंकने वाले 2 व्यापारी बन्धुओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित व्यापारियों के पिता ने भी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के विरुध्द थाने में लिखित शिकायत कर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के विरुद्ध करवाई की माँग की है।
    
आपको बता दें कि पूरा मामला वीवीआईपी नगर पंचायत कुनकुरी का है। दशहरे के दिन कुनकुरी खेल मैदान में निर्धारित समय से पूर्व रावण का पुतला फूँकने को लेकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और कुनकुरी के व्यापारी नीरज और पंकज अग्रवाल के बीच हाथापाई  शुरू हो गई । समिति के सदस्यों का आरोप रहा कि नीरज और पंकज ने निर्धारित समय से पूर्व ही रावण का पुतला फूँक दिया । काफी देर तक धक्का मुक्की चलने के बाद मामला तो शांत हो गया लेकिन अगले दिन समिति के सदस्यों की लिखित शिकायत के बाद कुनकुरी पुलिस ने नीरज और पंकज अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया ।
   
अब नीरज और पंकज के पिता मुरारी लाल अग्रवाल इस मामले में सामने आ गए हैं । उन्होंने कुनकुरी थाने को लिखित में शिकायत कर कहा है कि उनके बेटों ने रावण का पुतला नहीं जलाया बल्कि झाँकी स्वरूप बनाये गए श्रीराम के द्वारा रावण प्रभारियों की मौजूदगी में  तीर चलाया गया उसके बाद समिति के लोगो के द्वारा ही रावण का पुतला जलाया गया । हमारे बेटों ने इसी का विरोध किया और सनातन धर्म समिति से शिकायत करने की बात कहीं तो समिति के कुछ सदस्यों ने नीरज और पंकज को पीटना शुरू कर दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे ।
बहरहाल इस पूरे मामले की असलियत क्या है यह फिलहाल क्लीयर नहीं हो पा रहा । अभी तक दोनों पक्ष के केवल आरोप ही सामने आ पाए हैं ।सच क्या है यह तो पुलिस की जाँच से ही स्पष्ट हो पाएगा ।

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News