सिविल जज परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी, 48 अभ्य​र्थी चयनित, टॉप टेन में 9 छात्राओं के नाम, ये है टॉप ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 12, 2024



सिविल जज परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी, 48 अभ्य​र्थी चयनित, टॉप टेन में 9 छात्राओं के नाम, ये है टॉप ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image


Advertisement

Advertisement

रायपुर मुनादी।। सिविल जज परीक्षा-2022 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। ईशानी अवधिया ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, इस परीक्षा में 10 रेंक में 9 लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं, दूसरे नंबर पर अर्पित गुप्ता और तीसरे नंबर पर मानशी बिश्त ने जगह बनाई है। इसके लिए 2 से 11 जनवरी तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इंटरव्यू के आखिरी दिन यानी गुरुवार शाम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से चयन सूची जारी कर दी गई। 


अब 48 पदों के अनुसार सभी 48 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। पीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर रिजल्ट जारी किए गए हैं। दरअसल, सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। 2023 में इसके लिए प्रारं​भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्य​िर्थयों की उपलब्धता के आधार पर 152 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। 


ऐसे देख सकेंगे परिणाम

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर, Download Result पर क्लिक करें।

Advertisement

Advertisement

यहां जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनका रोल नंबर आपको दिख जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News