लायंस क्लब इंटरनेशनल का डिस्ट्रिक्ट शपथ ग्रहण आजकै,बिनेट में रायगढ़ शहर को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व मिला, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर व्याख्यान

munaadi news image
July 21, 2023



लायंस क्लब इंटरनेशनल का डिस्ट्रिक्ट शपथ ग्रहण आजकै,बिनेट में रायगढ़ शहर को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व मिला, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर व्याख्यान

munaadi news image
munaadi news image


रायगढ़ मुनादी ।। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी जो की मध्यप्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ तक विस्तारित है की दिनांक 22-23 जुलाई को होने वाली डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट बैठक एवम् शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । इसमें लायंस क्लब के पूरे डिस्ट्रिक्ट में किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। नवनिर्वाचित प्रांतपाल (डीजी) एमजेएफ लायन शैलेश अग्रवाल ने प्रेस को बताया कि यह कार्यक्रम प्रथम बार रायगढ़ में आयोजित है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट की टीम शपथ लेगी तथा तत्पश्चात् दूसरे दिन कैबिनेट बैठक रखी गई है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुंबई में विशेष रूप से आमंत्रित पोषण विशेषज्ञ शालिनी गोयंका जी का ख़ान पान संबंधी आचार व्यवहार पर व्याख्यान होगा।साथ ही डॉ. मउ राय जी स्तन कैंसर पर जानकारी प्रदान करेंगी एवम् वास्तुविद नेहा बाजोरिया वास्तु पर जानकारी देंगी।

सेवा कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया की पूरे विश्व में २१० देशों के साथ पचास हज़ार क्लबों में १४ लाख सदस्य दिन रात सेवा में जुटे रहते हैं। पत्रकार बंधुवों के प्रश्नों के उत्तर में बताया की शीघ्र ही हम अपनी सेवा का विस्तार ग्रामों में भी करेंगे।


पत्रकारों को सूचना देते हुए लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय हरि अग्रवाल ने कहा की दिनांक २२ को ही रायगढ़ के पाँच लायंस क्लबों मिड टाउन, प्राइड, दिव्यऊर्जा, कैटेलिस्ट  का शपथ ग्रहण समारोह साथ में ही आयोजित है।

इस सत्र में अपनी डी जी टीम में शैलेश जी ने रायगढ़ से लायन दयानन्द अवस्थी को कैबिनेट सेक्रेटरी अकादमिक, बिलासपुर से लायन आशीष अग्रवाल को कैबिनेट सेक्रेटरी  सेवा, लायन ऋषि वर्मा को कैबिनेट सेक्रेटरी मुख्यालय,तथा लायन अनीता कपूर को डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी डीजी प्रोग्राम का दायित्व प्रदान किया गया है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ लायन शैलेश अग्रवाल , डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एडमिन लायन दयानंद अवस्थी  , डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी सर्विस लायन आशीष अग्रवाल , डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी  हेडक्वर्टर लायन ऋषि वर्मा , डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी Dg प्रोग्राम अनीता क़पूर   उपैस्थित थे । लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन से अध्यक्ष विजय हरि अग्रवाल , सचिव अनुराग मित्तल के साथ अन्य वरिष्ठ सदस्य विनोद अग्रवाल , राजेश अग्रवाल बब्बल , आनन्द बेरीवाल ,संजय अग्रवाल , राजेश अग्रवाल आरडीएस , शिव शंकर अग्रवाल , ओमी अग्रवाल , राजेश अग्रवाल राजू एवं  लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड से अध्यक्ष लता दीपक अग्रवाल डोरा, सचिव विनीता अग्रवाल, स्नेहा चेतवानी, आशा बेरीवाल, पायल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अनु गोयल उपस्थित रहे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News