अम्बिकापुर मुनादी ।। दो पिक अप ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक ड्राइवर की मौत हो गयी है।घटना अम्बिकापुर के कम्पनी बाजार की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक ड्राइवर दोनो झारखण्ड के गढ़वा थाना क्षेत्र के है।दोनो अपनी अपनी गाड़ी (पिक अप)लेकर सब्जी लोड करने अम्बिकापुर आये थे।सब्जी लोड करने के दौरान दोनों ड्राइवरों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया ।झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर को ऐसा पिट दिया कि दूसरा ड्राइवर बेहोश हो गया।उसके बेहोश होते ही आस पास के लोग घबरा गए और वो ड्राइवर भी घबरा गया जिसने उसे मारकर बेहोश किया था ।आस पास के लोगों की मदद से आरोपी ड्राइवर उसे हॉली क्रॉस अस्प्ताल ले आया लेकिन अस्प्ताल पहुंचते ही यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किये जाने से घबराया आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया ।
बहरहाल कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच के बाद आरोपी ड्राइवर अजीत यादव निवासी रंका (हुरदाग) के विरुद्ध मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृत ड्राइवर का नाम धर्मेंद्र यादव निवासी गढ़वा (मेराल)बताया जा रहा है ।
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक आरोपी ने मृतक के गर्दन पर जोर से मुक्का मार दिया था जिसके चलते वह बेहोश हो गया और आखिर वक़्त तक उसे होश नहीं आया ।